वाराणसी
प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंद में कंबल वितरित

कांग्रेस सरकार बनने का जताया विश्वास
वाराणसी। खजूरी स्थित शक्तिशाइन अपार्टमेंट में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव सतीश चौबे ने जरूरतमंद महिलाओं को नि:शुल्क कंबल वितरित किए।
इस अवसर पर सतीश चौबे ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर लोगों को रोजगार और व्यापार के बेहतर अवसर मिलेंगे, और व्यापारियों को बिना किसी रुकावट के अपने कार्य करने की स्वतंत्रता मिलेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिनमें मनीष चौबे, बृजेश मौर्य, शिवम पांडे, ओम प्रकाश, संजय और देवांश चौबे जैसे प्रमुख नाम शामिल थे। सतीश चौबे के इस प्रयास को स्थानीय जनता ने सराहा और इसे जरूरतमंदों की सहायता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।