मिर्ज़ापुर
नन्ददीप का 47वां अंक समाज के नायक कर्पूरी ठाकुर को समर्पित
मीरजापुर, बाबू लाल जायसवाल इंटर कॉलेज, मीरजापुर के पूर्व प्रधानाचार्य मोहनलाल आर्य के विशाल पुरी आवास पर नन्ददीप पत्रिका के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर पर केंद्रित त्रैमासिक नन्ददीप पत्रिका के अंक 47 का विमोचन किया गया। यह वैचारिक पत्रिका पिछले 25 वर्षों से प्रकाशित हो रही है।
पत्रिका के मुखपृष्ठ पर भारत के वर्तमान राष्ट्रपति द्वारा भारत रत्न उपाधि प्राप्त करते हुए स्व. कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर का चित्र प्रकाशित किया गया है। पत्रिका में शामिल कई लेख कर्पूरी ठाकुर के जीवन और विचारों पर गहन दृष्टि डालते हैं। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने इस अंक की सराहना की और प्रधान संपादक केदारनाथ सविता के प्रयासों की प्रशंसा की।
सभी से अनुरोध किया गया कि अगले अंक के लिए 10 मार्च तक अपने आलेख प्रधान संपादक केदारनाथ सविता को उपलब्ध करा दें, ताकि पत्रिका का प्रकाशन समय पर सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक की अध्यक्षता मोहनलाल आर्य ने की, जबकि संचालन ई. विजय बहादुर शर्मा ने किया। बैठक में रघुनाथ प्रसाद शर्मा नन्द, बेचूलाल शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, श्याम सकल शर्मा, सुभाषचंद्र शर्मा सर्वहारा और शिव मोहन शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।