Connect with us

वाराणसी

जरूरतमंदों में कंबल वितरित, फूलपुर व्यापार मंडल की अनोखी पहल

Published

on

पिंडरा (वाराणसी) (जयदेश)। पिंडरा के फूलपुर में व्यापार मंडल द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीसीपी आकाश पटेल और विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता उद्योग व्यापार मंडल समिति मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रदीप विश्वकर्मा, बृजमोहन लाल, रामधनी यादव, अजीत विश्वकर्मा, शुभम सिंह और महिला एसआई साक्षी पांडेय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

फूलपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों, जैसे जितेंद्र जायसवाल, मुन्ना चौरसिया, भानू सेठ, रमेश विश्वकर्मा, विक्की गोंड, ऋषभ, भरत जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, पवन कुमार सिंह, संतोष अग्रहरी, पप्पू सोनकर और अन्य ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस पहल के तहत गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। व्यापार मंडल के राजकुमार गुप्ता ने बताया कि ठंड के मौसम में गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Advertisement

यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देना है। इस प्रयास से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाने की उम्मीद है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa