Connect with us

आजमगढ़

गैंगस्टर एक्ट के प्रावधानों पर पुलिस अधिकारियों को दी गयी जानकारी

Published

on

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित सभागार में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता श्री सुधीर कुमार (सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी) व सहायक पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने की।

इस कार्यक्रम में जिले के सभी प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों, विवेचकों व कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को कानून की प्रक्रियाओं के संचालन के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यशाला में तीन नए कानूनों से संबंधित प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही महिला अपराधों में कार्रवाई के लिए पाक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, पारिवारिक न्यायालय विवाद और बच्चों के प्रति अपराधों के मामलों पर भी चर्चा की गई।

Advertisement

इसके अतिरिक्त, गैंगस्टर एक्ट के तहत की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में भी अधिकारियों को जानकारी दी गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विधिक प्रक्रियाओं में दक्षता प्रदान करना था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa