वाराणसी
कोटवां गांव का विजयदशमी व देवी जागरण सकुशल संपन्न

रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह
लोहता।असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पर्व रविवार को कोटवां में बड़ी धूमधाम से मनाया गया जहां भगवान श्री राम द्वारा रावण का वध किया गया इस मेले में श्री राम प्रभु अपने भक्त हनुमान जी के साथ लंका पर विजय हासिल किया। कोटवां के रामलीला मैदान में आयोजित मेले में गांव के प्रधान एवं गणमान्य लोग काफी संख्या में मौजूद रहे। इस मेले में छोटे-छोटे बच्चे माताएं बहने काफी संख्या में खरीदारी करते हुए दिखाई दीऔर मेले में झांकी भी देखने को मिली। मेले में पुलिस प्रशासन भी काफी संख्या बल के साथ महिला पुलिस मौजूद रही। इस अवसर पर विजयदशमी समाप्त होने के उपरांत रात को भारत मिलाप राजगद्दी का कार्यक्रम रखा गया। उसके बाद देवी जागरण गीत का कार्यक्रम लोक गायक कलाकार अमलेश शुक्ला और मनोज विश्वकर्मा बिपिन द्वारा अपनी टीम के साथ रात भर चलता रहा उनके मुख से बहुत ही प्यारे प्यारे भजन भक्तगणों को सुनने को मिला बम बम बोल रहा है काशी निमिया के डरिया मैया नावे ली झुलवा जैसी गीतों का आनंद मिला। भक्तगण रात भर झूम उठे जयकारा लगाते रहे। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजू उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह हरीराम सिंह देवता सिंह अश्वनी सिंह शारदा उपाध्याय डॉ प्रदीप कुमार सिंह दीपक सिंह सोनू छोटू कुनाल सिंह गौरव सिंह मोनू सिंह मुकेश सिंह विकास सिंह आशुतोष उपाध्याय और कमेटी के सारे लोग उपस्थित रहे। रामलीला समिति द्वारा गढ़मान लोगों को माल्यार्पण किया गया।