Connect with us

अपराध

अवैध तमंचा संग एक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – गणपत राय

चंदौली (पीडीडीयू नगर) : एसपी आदित्य लांग्घे के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रविवार को एक अभियुक्त को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की।

Loading...

जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक मो. अरशद चौकी अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक अवैध तमंचा के साथ सतपोखरी मोड पट्रोल पम्प के सामने खडा है जो किसी बड़ी घटना के अंजाम देने के फिराक में है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सतपोखरी मोड पट्रोल पम्प के तरफ आगे बढ़ ही रहे थे कि सदिंग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। इस पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शानू उर्फसोनू खान पुत्र जमील उर्फकुलकुल निवासी ग्राम सतपोखरी है।‌ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मो. अरशद चौकी प्रभारी दुल्हीपुर, विजय कुमार, फरहान आलम आदि शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page