Connect with us

मऊ

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। नगर पालिका के कम्युनिटी हॉल में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर प्रबुद्ध वर्ग का महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए वक्ताओं ने इस विचार का समर्थन करते हुए इसे देश के विकास और लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह ने कहा कि संगठन में सब एक समान होते हैं और एक साथ चुनाव कराना देशहित में बड़ा कदम होगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार नए कानून बना रही है और पुराने कानूनों में सुधार कर रही है। एक साथ चुनाव से देश की बड़ी आर्थिक बचत हो सकती है। उन्होंने महाकुंभ का उदाहरण देते हुए कहा कि जब 66 करोड़ से अधिक लोगों ने शांतिपूर्वक भागीदारी की, तो एक साथ चुनाव भी संभव है।

उन्होंने बताया कि अलग-अलग समय पर चुनाव होने से विकास कार्यों में बाधा आती है और भारी मात्रा में जनता का पैसा खर्च होता है, जो यदि बचाया जाए तो देश की तरक्की में लगाया जा सकता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि एक साथ चुनाव होने से कई जटिल समस्याओं का समाधान संभव है। केंद्र सरकार इस दिशा में सभी की सहमति से आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है।डॉ. गंगासागर सिंह ने इसे देश की अर्थव्यवस्था और विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने दोहराया कि बार-बार चुनाव से विकास की रफ्तार थमती है, जिससे देश को नुकसान होता है।

सीए दीपाली बंसल ने भी एक राष्ट्र, एक चुनाव का समर्थन करते हुए कहा कि इससे समय, धन और संसाधनों की बचत होगी। डॉ. संजय सिंह ने कहा कि चुनाव एक साथ होने से कर्मचारियों और व्यापारियों को राहत मिलेगी।एडवोकेट देवेश राय ने कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और आमजन का विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने इसे लोकतंत्र की मजबूती से भी जोड़ा।

Advertisement

डॉ. चंद्रप्रकाश राय ने कहा कि बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग इस विचार से सहमत है और इसे राष्ट्रहित में जरूरी मानता है।व्यापारी बालकृष्ण थरड ने कहा कि इससे उद्योग और व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी। कौश्तूक नारायण मिश्र ने इसे राष्ट्रवादी सोच बताया और कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वालों को पहले खुद की पार्टियों में लोकतंत्र को देखना चाहिए।

डॉ. सर्वेश पांडेय ने जोर देते हुए कहा कि बार-बार चुनाव देश की ऊर्जा और संसाधनों को बर्बाद करता है, जबकि एक साथ चुनाव से यह ऊर्जा सही दिशा में प्रवाहित होगी।कार्यक्रम के संयोजक मुन्ना दुबे ने सभी वक्ताओं और उपस्थित जनों का आभार प्रकट किया।

संचालन सचिंद्र सिंह ने किया।इस मौके पर विनय कुमार, नूपुर अग्रवाल, संजय पांडेय, आनंद प्रताप सिंह, राकेश मिश्र, संगीता द्विवेदी, गणेश सिंह, अशोक सिंह, संजीव जायसवाल, राकेश सिंह, रामप्रवेश राजभर, कृष्णकांत राय, ज्योति सिंह, प्रीतुलता पांडेय, पूजा राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page