Connect with us

जौनपुर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिखाई रैली को हरी झंडी

Published

on

जौनपुर (जयदेश)। चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने जानकारी दी कि सोमवार को ’’विश्व श्रवण दिवस’’ के अवसर पर एक विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी0 सी0 पंत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कुंवर हरिवंश सिंह पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इसके बाद, एक बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। इस वर्ष का विषय “मानसिकता में बदलाव: अपने आप को सशक्त बनाएं ताकि कान और श्रवण देखभाल सभी के लिए वास्तविकता बन सकते थे।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि हर साल 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बहरेपन और सुनने की हानि को रोकने और कानों की देखभाल के प्रति जागरूकता फैलाना है।

नोडल अधिकारी ने बताया कि बहरापन एक ऐसी समस्या है, जो सिर्फ उम्र बढ़ने के साथ नहीं, बल्कि बचपन में भी शुरू हो सकती है। दुनियाभर में लगभग 466 मिलियन लोग सुनने में दिक्कत का सामना कर रहे हैं, जिनमें से 34 मिलियन बच्चे हैं। जन्मजात सुनने की हानि से लगभग 1,000 में से 1 बच्चा प्रभावित होता है।

60 प्रतिशत मामलों में, बहरापन उन कारणों से होता है जिन्हें टाला जा सकता है।उन्होंने आगे बताया कि आजकल के जीवनशैली में लोग अक्सर अधिक शोर वाले स्थानों पर काम करते हैं, जिससे उनकी सुनने की क्षमता प्रभावित हो जाती है।

Advertisement

प्रमुख कारणों में पर्दे में छेद, मेस्टोइड हड्डी का गलना, कान में तरल पदार्थ भरना और तेज आवाज में संगीत सुनना शामिल हैं। कुछ संक्रमण, जैसे गलसुआ और खसरा, भी सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं।बैठक में जयप्रकाश गुप्ता, अमित सिंह, धीरज यादव, विवेक मौर्या, कुलदीप श्रीवास्तव सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa