Connect with us

अपराध

नवजात बच्ची बेचने का मामला : किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, जांच जारी

Published

on

जौनपुर। जनपद के करंजाकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नवजात बच्ची को बेचने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब पीड़ित 15 वर्षीय किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया। किशोरी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके चलते वह गर्भवती हुई।

क्या है पूरा मामला?
रविवार को 15 वर्षीय किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। किशोरी को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन अस्पताल में उसका रजिस्ट्रेशन कराए बिना ही प्रसव करा दिया गया। नर्स पर रिश्वत की मांग और बच्ची को बेचने में संलिप्तता का आरोप है। नवजात बच्ची को फिलहाल जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार को वायरल वीडियो में किशोरी ने दिल्ली में दो लोगों के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। किशोरी ने पुलिस को तहरीर दी है और बाल कल्याण समिति ने उसके बयान दर्ज किए हैं। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

तहरीर में किशोरी ने कहा कि वह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में झाड़ू-पोछा का काम करती थी। जिस घर में वह काम करती थी, उसी परिवार के एक रिश्तेदार दिल्ली में रहते थे। परिवार की महिला का प्रसव दिल्ली में होना था। प्रसूता की सेवा के लिए उसे करीब आठ महीने पहले एक महिला और पुरुष सदस्यों के साथ दिल्ली ले जाया गया।

आरोप है कि दो महीने तक दो पुरुषों ने उसके साथ नाजायज संबंध बनाए गए। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वापस आने पर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी थी लेकिन उसे चुप रहने के लिए कह दिया। इसलिए उसने कहीं शिकायत दर्ज नहीं करवाई।

Advertisement

प्रशासन की कार्रवाई
जिलाधिकारी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय बैठक की और त्वरित जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa