Connect with us

वाराणसी

संत प्रवर विज्ञान देव जी के निर्देश पर 3000 कंबल वितरित

Published

on

ठंड को देखते हुए आगे भी जारी रहेगा अभियान

वाराणसी (चौबेपुर)। संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन निर्देशन में स्वर्वेद महामंदिर के पास स्थित पियरी, डुबकियां, पनिहरी, पूरनपट्टी और खरगीपुर गांवों में लगभग 3000 जरूरतमंद व्यक्तियों को कम्बल वितरित किए गए।

स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट एक आध्यात्मिक और सामाजिक संस्था है जो हमेशा विभिन्न आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती है। ट्रस्ट द्वारा रक्तदान, वृक्षारोपण, निःशुल्क गुरुकुल, गौ-सेवा, आसन-प्राणायाम सत्र, आपदा राहत कार्य, वृहद भंडारे और वस्त्र वितरण जैसे अनेक कार्य किए जाते हैं।इसी कड़ी में पिछले दो दिनों में स्वर्वेद महामंदिर धाम के पास के गांवों में जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया।

इस कार्य में स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट और विहंगम योग संस्थान के संयुक्त प्रयासों से संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के मार्गदर्शन में कई लोक-कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

Advertisement

यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, और जिन गांवों में कम्बल वितरण नहीं हो सका है वहां भी जल्द ही यह कार्य पूरा किया जाएगा। इस अभियान में स्वर्वेद महामंदिर धाम से यू. पी. सिंह, संजय कुमार पंडा, सुरेंद्र यादव, राम भजन सिंह और आशुतोष मिश्र जैसे प्रमुख लोग सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa