Connect with us

वाराणसी

वीडीए ने होटल सहित 12 अवैध निर्माण किये सील

Published

on

वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने बुधवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 निर्माण स्थलों को सील कर दिया। इनमें निर्माणाधीन होटल, कमर्शियल कांप्लेक्स और मल्टी यूनिट बिल्डिंग्स शामिल हैं। सभी निर्माण बिना नक्शा स्वीकृति के किए जा रहे थे।

इन जगहों पर हुई कार्रवाई:

ककरमत्ता (वार्ड-नगवां): राजकुमार वर्मा (बी+जी+3) तल का होटल बना रहे थे। नक्शा स्वीकृत नहीं था।

भिखारीपुर: राजेन्द्र प्रसाद और सुरेन्द्र प्रसाद कमर्शियल बिल्डिंग का अवैध निर्माण कर रहे थे। आशा सनोजा भी इसी क्षेत्र में व्यावसायिक निर्माण करा रही थीं।

Advertisement

कंचनपुर: अविनाश उपाध्याय (प्रत्यक्ष डेवलपर) व्यावसायिक व आवासीय भवन का निर्माण बिना नक्शा स्वीकृति के करवा रहे थे। कुन्दन कन्नौजिया जी+3 तलों का व्यावसायिक निर्माण करा रहे थे।

चितईपुर (नेवादा): पार्षद विनीत सिंह बी+जी+2 तलों की व्यावसायिक बिल्डिंग का निर्माण बिना स्वीकृति करवा रहे थे। शैलेश भारती भी बी+जी+1 तल की बिल्डिंग बना रहे थे।

अनिल नगर कॉलोनी: वाचस्पति उपाध्याय और जेपी सिंह जी+3 तलों की मल्टी यूनिट बिल्डिंग्स बना रहे थे।

विरेंद्रपरम कॉलोनी: परमानंद गिरि सहित अन्य लोग जी+2 तलों का अवैध निर्माण करवा रहे थे।

नदेसर: ओमकार प्रसाद पांडेय द्वारा जी+3 तल का निर्माण कार्य कराया जा रहा था।

Advertisement

सिकरौल: संगीता जायसवाल ने जी+2 तलों की इमारत का बिना अनुमति निर्माण कराया था।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण कार्यों पर अब सख्त निगरानी रखी जाएगी और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa