Connect with us

राज्य-राजधानी

विश्व प्रवासी ने सनातन पत्रिका सीएम योगी को समर्पित किया

Published

on

लखनऊ। विगत दिनों विश्व प्रवासी संघ विश्व कुटुंब का प्रतिनिधि मंडल प्रो० नागेन्द्र पाण्डेय, अध्यक्ष श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास एवं पालक, विश्व कुटुंब, श्रीपीठम् मंदिर न्यास के साथ स्वामी डॉ सत्यप्रकाश सरस्वती, पीठ प्रमुख, श्रीपीठम् मंदिर न्यास एवं नवग्रह मंदिर न्यास के मार्गदर्शन में परमपूज्य गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं उ०प्र० के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित कालिदास आवास पर उनसे मिलकर विश्व कुटुंब सनातन एल्बम उनको समर्पित किया | इस भेंट और चर्चा में योगी जी ने लगभग 40 मिनट सनातन के बारे में प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर सहज एवं सरल भाव से दिया |


अपने आशीर्वाद में कहा कि इस देश की रक्षा सनातन ही कर सकता है | सनातन के बिना अखंड भारत की कल्पना साकार नहीं हो सकती | उन्होंने स्व लिखित सन्देश में कहा कि भारत की एकता का आधार है सनातन धर्म सनातन धर्म की आत्मा है, हमारा संयुक्त परिवार | संयुक्त परिवार की परम्परा खंडित होगी तो इसका दुशप्रभाव सनातन धर्म एवं राष्ट्रीय एकता पर भी पड़ेगा | भारत कमजोर होगा तो विश्व मानवता के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो जायेगा | विश्व कुटुंब की यह अवधारणा संयुक्त परिवार, संस्कार युक्त परिवार से पुष्ट एवं मजबूत होगी | मेरी शुभकामना इस सम्पूर्ण अभियान के प्रति | 


प्रतिनिधि मंडल में विश्व कुटुंब की सचिव, डॉ माला तिवारी, संयुक्त सचिव, डॉ चैताली विमल धर्मशी, अंतरराष्ट्रीय एन आर आई, सयोजक विमल जवेरचंद धर्मशी, डॉ शुभेंदुशेखर पाण्डेय एवं विश्व कुटुंब के यूपी के सह प्रमुख अभिषेक अग्रवाल उपस्थित थे |

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa