Connect with us

मिर्ज़ापुर

रितिक दुबे ने हठ योग में बनाया विश्व रिकॉर्ड, भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने किया सम्मानित

Published

on

मीरजापुर। भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने हठ योग में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले रितिक दुबे को उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। रितिक, मीरजापुर जिले के मुजेहरा कला गांव निवासी हैं और उनके पिता का नाम मोहन दुबे है। उन्होंने रबर नेवी क्रिया में अपना नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराकर जिले और देश का मान बढ़ाया है।

मनोज जायसवाल ने रितिक को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित करते हुए कहा, “रितिक ने अपने माता-पिता, परिवार, गांव और मीरजापुर को गौरवान्वित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है और आज भारत के युवा इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।”

इस सम्मान समारोह में मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह, महामंत्री बृजभान सिंह, उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, शिवप्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री रमाकांत दुबे, ईश्वर दुबे, सत्यनारायण, साकिर अली, श्याम मोहन दुबे, राजकुमार दुबे, छोटेलाल दुबे, प्रमोद सिंह, संजय सिंह, शनि सेठ, और चंद्रप्रकाश शर्मा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Advertisement

कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और ग्रामीणों ने रितिक के इस उपलब्धि की सराहना की और युवाओं को उनके जैसे उदाहरणों से प्रेरणा लेने की अपील की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa