Connect with us

वाराणसी

महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए डायल 112 की पीआरवी करेगी रात्रि गश्त

Published

on

सुनसान रास्ते और रात में वाहन न मिलने पर भी डायल 112 की पीआरवी करेगी मदद

वाराणसी। महिलाओं को रात में सुरक्षा देने के लिए शहर में डायल 112 की छः विशेष महिला पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) तैनात की गई है। यह वाहन महिलाओं से जुड़ीं शिकायतें मिलने पर लोकेशन पर जाकर उनकी समस्याओं को दूर कर रही हैं। तो वहीं बड़ी घटना होने पर संबंधित थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराती हैं।

ये पीआरवी लंका, रोहनिया, कैंट, सिगरा, सारनाथ और बड़ागांव में तैनात है। अगर कोई महिला असुरक्षित महसूस करती है या सुनसान जगह पर अकेली है या उसे वाहन नहीं मिल रहा है तो वह 112 पर फोन कर सकती है। महिला पीआरवी की टीम उनकी मदद करेगी। यदि कोई महिला 112 पर फोन नहीं कर पा रही है तो वह थाने के सीयूजी नंबर पर जानकारी दे सकती है।

डायल-112 के प्रभारी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, वाहनों को अपडेट किया गया है। इसमें सैमसंग का मोबाइल, एप्पल का टैबलेट और अग्निशमन का सिलिंडर है। साथ ही यह नए सॉफ्टवेयर के साथ हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa