वाराणसी
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डॉ. यूएस गौतम को मातृशोक

वाराणसी/नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के उप महानिदेशक डॉ. उधम सिंह गौतम की माता देवराजी देवी (102 वर्ष) का नई दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
उनकी माता जी का अंतिम संस्कार नई दिल्ली में संपन्न हुआ, जहां मुखाग्नि डॉ. गौतम ने दी। उनकी आत्मा की शांति के लिए स्थानीय श्यामामाता योगाश्रम, मिर्जामुराद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में स्वामी आत्मानंद, अशोक मिश्र, मुन्ना सिंह, वीके गुप्ता, भुवन चंद्र कांडपाल, रमेश, चंद्रशेखर बिंद, बबलू सिंह, अश्विनी गुप्ता, उमेश सिंह और प्रमोद सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस दुखद घटना पर श्यामामाता योगाश्रम परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।