Connect with us

बलिया

बैरिया में पत्रकार सम्मान और शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Published

on

बलिया। बैरिया तहसील के कोटवां स्थित मधुबन कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के तत्वावधान में पत्रकार सम्मान व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर तहसील के कोने-कोने से आए पत्रकारों के साथ-साथ संगठन के राष्ट्रीय, प्रांतीय, मंडलीय और जनपद स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पंकज कौशिक को बैरिया तहसील अध्यक्ष, अजीत सिंह को तहसील मंत्री और डॉ. भरत चौबे को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई, जो ज़िला प्रवक्ता गिरीश मिश्रा द्वारा कराई गई। वहीं जिलाध्यक्ष की ओर से तहसील अध्यक्ष पंकज कौशिक को भी विधिवत शपथ ग्रहण कराया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय मिश्र ने अपने संबोधन में बैरिया की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित करते हुए इसे क्रांतिकारियों की धरती बताया।

उन्होंने पत्रकारों से संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष कंचन सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि चार साल पहले जब वह संगठन में शामिल हुई थीं, तब यह संगठन सीमित था लेकिन आज यह पूरे देश और विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने इसके पीछे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह और महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह के नेतृत्व को श्रेय दिया।

कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष नित्यानंद सिंह, कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष हरिनारायण सिंह, जिलाध्यक्ष दुर्गा शंकर सिंह, जिला सचिव अनुज कुमार यादव, पत्रकार सैयद सेराज अहमद, अजीत सिंह बिट्टू, विनोद शर्मा, अजय कुमार सिंह, चंदन सिंह, पिंटू तलवार, पंकज मास्टर सहित अन्य पत्रकारों ने संबोधित किया।

Advertisement

पत्रकार सैयद सेराज अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत पत्रकारों की सुरक्षा और स्वाभिमान के लिए निरंतर तत्पर है और 2026 तक यह दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बनकर उभरेगा।कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा ने किया।

वहीं पत्रकार खुर्शीद आलम ने गंगा-जमुनी तहजीब और संगठन की एकता को समर्पित गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावनात्मक बना दिया। आयोजन का संयोजन विनोद शर्मा ने किया और सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।रिपोर्ट: अनुज कुमार यादव (क्राइम रिपोर्टर, जयदेश) / सैयद सेराज अहमद (ब्यूरो चीफ, बलिया)

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa