Connect with us

वाराणसी

‘नाई बाग ट्रस्ट’ के नये अध्यक्ष चुने गये राजेश शर्मा

Published

on

वाराणसी। नाई बाग के तत्वाधान में कमच्छा स्थित भक्त सेना बाग में नाई बाग ट्रस्ट के तत्वावधान में हिन्दू नाई समाज की प्राचीन धरोहर के संरक्षण, संवर्धन और समाज उत्थान के लिए सक्रिय नाई बाग ट्रस्ट की शनिवार को हुई बैठक में राजेश प्रसाद शर्मा को सर्वसम्मत से ट्रस्ट का नया अध्यक्ष चुना गया।
   
कमच्छा स्थित कार्यालय पर स्वजातिय बंधुओं की  कार्यकारिणी की बुलाई गई बैठक में रामकृष्ण प्रेमी ने राजेश प्रसाद शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका अनुमोदन वरिष्ठ सदस्य धीरेन्द्र शर्मा ने किया। इस पर सभी सदस्यों ने एक साथ  राजेश शर्मा के नाम का समर्थन किया। 

ज्ञात हो कि, गत माह पूर्व नाई बाग के अध्यक्ष मार्कण्डेय प्रसाद शर्मा के निधन के कारण अध्यक्ष पद रिक्त चल चल रहा था। जिसके कारण विकास का कार्य प्रभावित हो रहा था।
     
बैठक में धीरेन्द्र शर्मा,  विनोद शर्मा, राजू शर्मा,  संजय शर्मा, धीरेन्द्र उर्फ बल्लू शर्मा, मनीष शर्मा,  रामकृष्ण प्रेमी , श्याम, राजेश कुमार, सुनील शर्मा, महेश शर्मा,  राजा शर्मा,  बब्लू शर्मा, मृगुनाथ  ठाकुर,  ओम प्रकाश, संतोष शर्मा,  नीरज शर्मा, अनिल शर्मा, ओम प्रकाश मास्टर, सुरेश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa