Connect with us

चन्दौली

ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के छात्र महाकुंभ के लिए रवाना

Published

on

पीडीडीयू (चंदौली)। अलीनगर स्थित ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के छात्र और अध्यापक रविवार को कुंभ नगरी प्रयागराज के लिए रवाना हुए। विद्यालय के चेयरमैन कृष्ण मोहन गुप्ता ने बताया कि प्रयागराज में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में सद्भावना सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए छात्र और अध्यापक गए है।

इस दौरान राणा सिंह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सभी को मंगल यात्रा की शुभकामनाएं भी दी। राणा सिंह ने बताया कि इस बार का महाकुंभ एक ऐतिहासिक कुंभ है जो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में बहुत ही दिव्य व्यवस्था किया गया है।

इस दौरान विद्यालय की प्रबंधक उर्मिला गुप्ता ने भी सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए साथ सभी को मंगल यात्रा का शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सद्भावना सम्मेलन में मानव धर्म के प्रणेता सतपाल जी महाराज और आत्म अनुभवी संत महात्मा का सत्संग उद्बोधन होगा जिसमें कई लाखों लाख श्रद्धालु देश और विदेश से आने वाले है। इस दौरान उपस्थित राहुल राज, विजय गुप्ता, विवेक सिंह, अनिल मौर्य, धीरज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page