Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर: माध्‍यमिक शिक्षक संघ के चुनाव में अमित कुमार राय बने अध्यक्ष

Published

on

शैलेंद्र सिंह यादव बने जिला मंत्री

माध्‍यमिक शिक्षक संघ, गाजीपुर का वार्षिक निर्वाचन 2024 एमएएच इंटर कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष, जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष, आय-व्यय निरीक्षक, पांच उपाध्यक्ष और पांच संयुक्त मंत्रियों का चयन किया गया। चुनाव की पूरी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी विजय प्रताप सिंह और वाराणसी मंडल अध्यक्ष की देखरेख में संपन्न हुई।

अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला
अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में अमित कुमार राय ने राणा प्रताप सिंह को मात्र सात मतों से हराया। अमित कुमार राय को कुल 154 मत मिले, जबकि राणा प्रताप सिंह को 147 मत प्राप्त हुए।

जिला मंत्री पद पर शैलेंद्र सिंह यादव की जीत
जिला मंत्री पद के लिए शैलेंद्र सिंह यादव ने 197 मतों के साथ जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी अभिषेक राय को 100 मत प्राप्त हुए।

अन्य पदों पर विजयी प्रत्याशी
कोषाध्यक्ष पद पर अखिलानंद पांडेय ने 178 मतों के साथ जीत हासिल की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी संदीप कुमार यादव को 119 मत मिले। आय-व्यय निरीक्षक पद पर रामजी प्रसाद 170 मतों के साथ निर्वाचित हुए। उनके प्रतिद्वंदी नीरज राय को 128 मत मिले।

Advertisement

उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित सदस्य
उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार विश्वकर्मा, उमेश कुमार राय, अमरेंद्र कुमार मिश्रा, अब्दुल असद खां, और अशोक कुमार सिंह को विजयी घोषित किया गया।

संयुक्त मंत्री पद पर निर्वाचित सदस्य
संयुक्त मंत्री के रूप में दीप कुमार खरवार, डॉ. विष्णु शंकर पांडेय, अरुण कुमार, डॉ. मोहन सिंह यादव और डॉ. पवन कुमार विश्वकर्मा का चयन हुआ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page