Connect with us

अपराध

फर्जी दस्तावेजों पर जमानत पाये दो इनामी अपराधी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मां-बहन भी पहले जा चुकीं जेल

वाराणसी | जिले की कैंट पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमानत पाने वाले दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों सगे भाई हैं, जिन्होंने जमानत के लिए मृतक के दस्तावेज पेश किए थे। विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के मुंशी की तहरीर पर दर्ज मामले में पुलिस को इनकी एक साल से तलाश थी। पुलिस ने दोनों भाइयों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और छठ के मौके पर वाराणसी लौटते ही उन्हें धर दबोचा।

फर्जी दस्तावेजों से मिली थी जमानत

लालपुर थाना क्षेत्र के निवासी जितेंद्र पटेल और धर्मेंद्र पटेल का पड़ोसी के साथ जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में पुलिस ने जितेंद्र की मां राजकुमारी देवी और बहन शीला देवी को भी गिरफ्तार किया था। सभी के खिलाफ शांतिभंग और सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज हुआ। आरोपियों की जमानत याचिका दाखिल होने पर छह जमानतदार पेश किए गए, जिनमें से पांच फर्जी निकले और एक की मौत 20 साल पहले हो चुकी थी।

धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज

Advertisement


फर्जी दस्तावेजों से जमानत पाने के मामले में लालपुर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया। पुलिस ने विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के मुंशी की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए चारों को नामजद किया। इसमें राजकुमारी देवी और शीला देवी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। सात महीने बाद उनकी जमानत हाईकोर्ट से मिली थी।

छठ पर घर आए थे दोनों इनामी भाई

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे और छठ के मौके पर घर आये थे। वाराणसी कैंट स्टेशन के पास पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों भाइयों को जेल भेज दिया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page