Connect with us

मिर्ज़ापुर

शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ मोहर्रम, DM-SP ने किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर में मोहर्रम का त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने इमामबाड़ा पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद और तहसील स्तर पर ताजिया जुलूस शांतिपूर्वक निकाले जा रहे हैं। शहर में अधिकतर जुलूस सकुशल संपन्न हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात हैं और पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभा रहे हैं।

Loading...

इस दौरान उन्होंने ताजियादारों से अपील की कि सभी लोग सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्वक जुलूस निकालें और त्योहार को भाईचारे के साथ मनाएं। निरीक्षण के समय नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page