Connect with us

गाजीपुर

दुर्व्यवहार और वेतन विवाद पर भड़के सफाई कर्मचारी, सोनल जैन ने दिया समाधान का आश्वासन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। नगर पंचायत सादात में सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने और सफाई नायकों के कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सफाई नायक चांद और आलोक आर्य पर अभद्र भाषा के प्रयोग और अमर्यादित व्यवहार का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने नगर के मुख्य चौराहों, बस स्टैंड और रघुवंश चौराहा पर झाड़ू और फावड़ा लेकर नारेबाजी की।

“सफाई नायक मुर्दाबाद” के नारों के साथ कर्मचारियों ने नगर प्रशासन को चेताया कि उनकी उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन यादव के प्रतिनिधि सोनू यादव और अधिशासी अधिकारी सोनल जैन मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से संवाद किया।

Loading...

अधिशासी अधिकारी सोनल जैन ने कर्मचारियों से सभी शिकायतें लिखित में देने को कहा ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि वेतन संबंधी समस्याओं के लिए ठेकेदार से बात कर समाधान कराया जाएगा। साथ ही दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ जांच के बाद कड़ी कार्रवाई का वादा भी किया।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और सफाई कर्मचारी पुनः अपने कार्य पर लौटे। शहरवासियों ने प्रशासन के त्वरित हस्तक्षेप की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में कर्मचारियों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page