Connect with us

चन्दौली

नोनार के युवक की मुंबई में हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Published

on

चंदौली। कोतवाली क्षेत्र के नोनार (तुलसी आश्रम) गांव निवासी एक युवक की मुंबई में हत्या कर दी गई। मृतक वहां प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता था। महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नोनार (तुलसी आश्रम) निवासी निठोहर प्रजापति के चार पुत्र अवधेश प्रजापति, संजय प्रजापति, लालू प्रजापति और धनंजय प्रजापति हैं। इनमें अवधेश और संजय प्रजापति विगत कई दशकों से महाराष्ट्र के बसई इलाके में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग और ब्याज पर धन देने का कार्य करते थे।

रविवार की शाम संजय प्रजापति को किसी ने पैसे के लेन-देन के बहाने बुलाया और धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर महाराष्ट्र पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक संजय प्रजापति की तीन पुत्रियाँ हैं अंकिता, माधुरी और किंजल। उनकी हत्या की खबर जैसे ही नोनार गांव पहुँची, वहाँ शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों में कोहराम मच गया और मृतक की पत्नी मंजू देवी तथा बेटियाँ बेसुध होकर रोने लगीं। गांव के लोग उनके घर पहुंचकर ढांढस बंधा रहे हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa