पूर्वांचल
जौनपुर के नए डीएम होंगे डॉ. दिनेश चंद्र

रविंद्र कुमार मांदड़ संभालेंगे प्रयागराज की कमान
योगी सरकार ने शुक्रवार की देर रात 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इस क्रम में जौनपुर के जिलाधिकारी रहे रविंद्र कुमार मांदड़ का भी तबादला किया गया। उन्हें प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं इनकी जगह जौनपुर जिले की जिम्मेदारी डॉ. दिनेश चंद्र को दी गई है।
डॉ. दिनेश 2012 बैच के आईएएस हैं। वह डीएम बहराइच के पद पर भी रह चुके हैं। जौनपुर में तैनाती के पहले वे चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग में बतौर विशेष सचिव कार्यरत थे। वह इस पद पर बने रहे। 13 सितंबर 2024 की रात को उन्हें जौनपुर के नए जिलाधिकारी के रूप में शासन द्वारा भेज दिया गया। 1 जुलाई 1966 को जन्मे डॉ. दिनेश चंद्र मूल रूप से बिजनौर जिले के रहने वाले हैं।
वहीं रविंद्र कुमार मांदड़ ने फरवरी 2024 में जौनपुर जिले की जिम्मेदारी संभाली थी। करीब सात महीने 14 दिन के कार्यकाल में उन्होंने जिले में कई बदलाव किए। भ्रष्ट राजस्व कर्मियों व अन्य कर्मचारियों पर भी उन्होंने खूब कार्रवाई की।