Connect with us

मिर्ज़ापुर

AAP ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चलाया सफाई अभियान

Published

on

मिर्जापुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह के निर्देश पर आज मिर्जापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरीय संगमोहल में बृहद सफाई अभियान चलाया।इस अभियान का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी. सिंह ने किया। कार्यकर्ताओं ने पूरे स्वास्थ्य केंद्र परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी (सोनभद्र) सुनील कुमार पांडे ने सफाई करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सेवा और समर्पण के बल पर समाज और सत्ता में बदलाव की राजनीति कर रही है।उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि आम जनमानस की सेवा करना है। आम आदमी पार्टी हर माह जनपद में एक रचनात्मक कार्य करती है, और उसी क्रम में आज का यह सफाई अभियान आयोजित किया गया है।

जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी. सिंह ने कहा कि पार्टी ने समाज की गंदगी को हटाकर उसे स्वच्छ और प्रगतिशील बनाने का संकल्प लिया है। झाड़ू केवल चुनाव चिन्ह नहीं, बल्कि हमारे सेवाभाव और सामाजिक बदलाव का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का मुख्य विजन शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास, पानी, रोजगार और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं आम जनता तक पहुंचाना है, और सेवा के माध्यम से जनता के हक के लिए संघर्ष करना ही हमारा लक्ष्य है।

इस अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में संतोष कुमार पांडे (जिला महासचिव), जयप्रकाश सेठ, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीमा खान (जिला उपाध्यक्ष), मीरा सिंह पटेल (जिला अध्यक्ष महिला विंग), आरिफ अंसारी (जिला अध्यक्ष छात्र विंग), सत्यम त्रिपाठी (जिला अध्यक्ष यूथ विंग), संतोष सोनी (नगर अध्यक्ष यूथ विंग), नसीम खान (जिला उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ), मनबोध दुबे (नगर प्रभारी), आनंद कुमार सिंह, राजन जायसवाल, मोहम्मद खलील, राधेश्याम गौतम, भोलानाथ, रामराज जायसवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa