Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में नियोजित टाउनशिप योजना का शुभारंभ, सहभागिता से होगा सुनियोजित विकास

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर में अनियोजित विकास से उत्पन्न हो रही समस्याओं को देखते हुए वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा टाउनशिप प्लानिंग स्कीम की शुरुआत की गई, जिसे लेकर प्राधिकरण क्षेत्र के सभी डेवलपर्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि यह योजना किसानों, डेवलपर्स और प्राधिकरण की सहभागिता से लागू की जाएगी और लैंड पूलिंग पूरी तरह सहमति के आधार पर होगी।

Loading...

योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुनियोजित टाउनशिप विकसित की जाएंगी, जिनमें सड़क, सीवर, जलापूर्ति, हरित क्षेत्र, पार्क और सामुदायिक सुविधाएं शामिल होंगी। साथ ही अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई और किसानों व डेवलपर्स से अपील की गई कि वे इस योजना में सहभागी बनकर वाराणसी को सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने में सहयोग करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page