Connect with us

मिर्ज़ापुर

11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को GIC मैदान में, तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। जनपद मीरजापुर में 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को भव्य एवं व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक राजकीय इंटर कॉलेज (GIC), महुवरिया मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों, शैक्षणिक संस्थानों एवं स्वयंसेवी संगठनों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि योग दिवस के कार्यक्रम सिर्फ मुख्यालय तक सीमित न रहकर तहसील, ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजित किए जाएं। इसके लिए जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर कम से कम एक मास्टर ट्रेनर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

15 जून से 21 जून तक चलेगा योग सप्ताह

जिलाधिकारी ने बताया कि 15 से 21 जून तक “योग सप्ताह” का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अंतर्गत जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न योग सत्र आयोजित होंगे। इसके लिए आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को रोस्टर तैयार कर कार्यक्रम संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

प्राचीन स्थलों और पार्कों में भी होगा आयोजन

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिले के प्राचीन पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक महत्व के स्थानों और अमृत सरोवरों के किनारे भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही जनपद के प्रमुख पार्कों, शिक्षण संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों, तकनीकी और उच्च शिक्षा संस्थानों में भी योग अभ्यास सुनिश्चित कराया जाए।

मुख्य स्थल GIC मैदान में पेयजल, साफ-सफाई, मंच व्यवस्था जैसी सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

Advertisement

बैठक में हुआ योगाभ्यास

बैठक शुरू होने से पहले योग प्रशिक्षकों ने अधिकारियों को संक्षिप्त योगाभ्यास भी कराया, जिससे कार्यक्रम का महत्व रेखांकित हुआ।

उपस्थित अधिकारी और संस्थाएँ

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सी.एल. वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सुनील सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, ब्रह्मकुमारी संस्था से बहन बिंदु तथा विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page