Connect with us

वाराणसी

हिंदू सेवा सदन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों ने कराया परीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बांसफाटक स्थित हिंदू सेवा सदन चिकित्सालय में शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता (एमबीबीएस, सीसीईबीडीएम) ने मधुमेह, थायराइड, उच्च रक्तचाप, टीबी, अस्थमा, मलेरिया, टायफाइड, डेंगू और श्वास संबंधी बीमारियों की जांच की। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त, पैथोलॉजी, एक्स-रे, ईसीजी और अल्ट्रासाउंड जैसी जांचों पर विशेष छूट दी गई, जिससे मरीजों को आर्थिक राहत मिल सके।

अस्पताल प्रबंध समिति के सचिव राजेन्द्र मोहन साह ने कहा कि बीमारी कभी अमीरी-गरीबी नहीं देखती, लेकिन इलाज की लागत कई बार लोगों को पीछे हटने पर मजबूर कर देती है। आज भी हजारों लोग आर्थिक तंगी के चलते उचित इलाज से वंचित हैं। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी मरीज सिर्फ पैसों के अभाव में अपनी बीमारी के साथ न जिए। स्वास्थ्य सेवा हर व्यक्ति का अधिकार है और हम चाहते हैं कि यह सेवा आम जनमानस की पहुँच में हो। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा मात्र 500 में उपलब्ध है, जबकि मोतियाबिंद ऑपरेशन और क्षयरोग (टीबी) का इलाज पूरी तरह निःशुल्क किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम समाज के जरूरतमंदों के लिए संजीवनी की तरह है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह अस्पताल उम्मीद की किरण बनकर सामने आया है।

शिविर में प्रमुख रूप से अनिल सर्राफ, अनिल रस्तोगी, विनोद खटोऱ, नरेन्द्र कुमार भुरारिया, सतीश सेठ, सचिन कुमार अग्रवाल सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page