Connect with us

वाराणसी

स्वामी हरसेवानन्द स्कूल में समर कैम्प संपन्न, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, बनपुरवां रमना के प्रांगण में आयोजित दस दिवसीय समर कैम्प का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

समर पार्टी में बच्चों ने खेलकूद, तैराकी, पॉट पेंटिंग, कर्सिव राइटिंग, चित्रकला, सुलेख, योगा, मेडिटेशन, मौसमी फलों से जुड़ी गतिविधियों तथा अन्य रचनात्मक कार्यों में भाग लिया। बच्चों ने न केवल मस्ती की बल्कि गर्मी से बचने के उपाय, पानी की उपयोगिता और अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी सामग्री बनाना भी सीखा।

समापन कार्यक्रम की शुरुआत स्वामीजी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने सीखी गई कलाओं और वस्तुओं का प्रदर्शन किया।

Advertisement

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कैम्प बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में मददगार होते हैं। आर्ट एंड क्राफ्ट, संगीत, नृत्य, लेखन कौशल, व्यक्तित्व विकास और विभिन्न वाद्ययंत्रों की जानकारी बच्चों ने बड़ी रुचि से प्राप्त की।बच्चों द्वारा “ऑपरेशन सिन्दूर” की प्रस्तुति, स्टोरी टेलिंग, बोर्ड डेकोरेशन और अनुपयोगी वस्तुओं से बनी सुंदर कृतियों ने सभी का मन मोह लिया।

इस दौरान मंजूलता शर्मा, गिरीशचन्द्र अरोड़ा, शीला श्रीवास्तव, अमित कुमार, नम्रता सिंह, आरके पांडेय, सिम्मी श्रीवास्तव, मनोरमा यादव ने कौशल विकास में मार्गदर्शन किया। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों ने स्केचिंग और क्राफ्ट में अपनी रचनात्मकता दिखाई।

Advertisement

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. चौबे, छात्रावास अधीक्षक एम.एस. यादव (सेवानिवृत्त), मुकेश्वर सिंह, अनुराधा दीक्षित और ममता यादव की उपस्थिति रही। मंच संचालन मिर्जा विलायत बख्त ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page