Connect with us

दुर्घटना

सड़क हादसे में सात साल के बच्चे की मौत, ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के लोहता थाना क्षेत्र के हरपालपुर में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दलित बस्ती में सड़क किनारे खेल रहे सात वर्षीय शिवांश को बालू लादे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को रोककर चालक अंजिल को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading...

शिवांश अपनी मां सीमा के साथ अपने नाना गुलाबचंद्र के घर हरपालपुर में रहता था। उसका घर राजातालाब थाना क्षेत्र के मातलदेई गांव में है। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। नाना गुलाबचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page