Connect with us

गाजीपुर

सख्त शासन के बावजूद नहीं थम रही शोहदई, विरोध पर गोली से मारने की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

सिधौना (गाजीपुर) जयदेश। प्रदेश में योगी सरकार के सख्त प्रशासन और एंटी रोमियो अभियान के बावजूद शोहदों के हौसले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सिधौना ग्राम सभा का है, जहां दोस्ती की आड़ में गांव में आने वाले युवकों पर लड़कियों से छेड़खानी का गंभीर आरोप सामने आया है।

आरोप है कि सिधौना निवासी अम्बरीष गौण उर्फ गोलू पुत्र कबीर गोंड की मित्रता के बहाने उसके कई दोस्त गांव में आते-जाते हैं, जिससे कोई विरोध न करे। इसी आड़ में गांव की लड़कियों से छेड़खानी किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं।

जब इस कृत्य का गांव के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष शिव प्रकाश मिश्र ने विरोध किया, तो आरोप है कि विजय यादव कवि निवासी सिधौना (बारी) के पुत्र तथा अच्छेलाल यादव निवासी मड़ई सिधौना के पुत्र द्वारा उन्हें गोली से मारने की धमकी दी गई। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

घटना के बाद शिव प्रकाश मिश्र ने सिधौना चौकी में शिकायत दर्ज कराई और डायल 112 के माध्यम से पुलिस सहायता भी ली। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सरकार की एंटी रोमियो योजना के तहत आरोपित शोहदों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि गांव की बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि ऐसे तत्वों पर समय रहते सख्ती नहीं हुई, तो कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page