Connect with us

वाराणसी

संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल में सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल, NDRF टीम ने दिया प्रशिक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

सायरन बजा, सैकड़ों छात्रों ने सीखी आपदा में खुद को बचाने की कला

वाराणसी। कोइराजपुर स्थित संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन दल (NDRF) की ओर से आपदा प्रबंधन को लेकर एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में करीब 4500 छात्रों ने भाग लिया। मॉक ड्रिल के दौरान प्रशिक्षकों ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में कैसे खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है।

प्रशिक्षण में ब्लास्ट या किसी अन्य खतरे की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, घायलों को प्राथमिक उपचार देने, उन्हें अस्पताल पहुंचाने और मानसिक रूप से संतुलित रहने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

Advertisement

सायरन की ध्वनि सुनते ही तत्काल क्या करना चाहिए और ब्लैकआउट की स्थिति में किस प्रकार का व्यवहार होना चाहिए, इस पर भी विशेष रूप से फोकस किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने इस आयोजन की सराहना करते हुए छात्रों को सीख को घर-परिवार और समुदाय के साथ साझा करने की प्रेरणा दी, ताकि समाज अधिक जागरूक और तैयार रह सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page