Connect with us

मिर्ज़ापुर

श्याम सिंह यादव बने एकल अभियान के अंचल अध्यक्ष, अनुज उमर को मिली सचिव की जिम्मेदारी

Published

on

मिर्जापुर। लाल डिग्गी स्थित साई मंडपम में एकल अभियान मीरजापुर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से श्याम सिंह यादव को मीरजापुर अंचल का नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि अनुज उमर को सचिव और सुशील पटेल को अंचल संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष श्याम सिंह यादव ने कहा कि एकल अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता आदिवासी, वनवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वच्छता, धर्म जागरण, रामचरितमानस पाठ आदि सामाजिक विषयों पर जनजागरण का कार्य कर रहे हैं।

मीरजापुर अंचल में 150 से अधिक एकल विद्यालय संचालित हो रहे हैं और 11 सांचों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं।बैठक में पूर्व अध्यक्ष ई. विवेक बरनवाल, महिला प्रशिक्षण प्रमुख रिता, उदयभान तिवारी, लाल बहादुर सरोज, प्रतोष दुबे, मुकेश और अंचल अभियान प्रमुख नीरज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page