Connect with us

मिर्ज़ापुर

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। पीलीकोठी स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय ने अपने विचार रखे।

उन्होंने डॉ. मुखर्जी के जीवन, विचारधारा और देशहित में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान आज भी युवाओं को प्रेरणा देता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश प्रताप ने की।

Loading...

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विधायक और पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगोष्ठी के माध्यम से सभी ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page