Connect with us

चन्दौली

शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि पर सैयदराजा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। सैयदराजा के शहीद स्मारक प्रांगण में रविवार को क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद करते हुए समिति के सदस्यों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष मंगला सिंह ने भगत सिंह के जीवन और देश के प्रति उनके बलिदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सुशील शर्मा, सतनाम सिंह, क्षमानंद मिश्रा, अशोक सिंह, रजनीकांत पांडेय, सचिन सिंह गोलू और शिवा साव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह आयोजन देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर वीर सपूतों की स्मृति को नमन करने और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से किया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page