Connect with us

मिर्ज़ापुर

विंध्यवासिनी कॉलोनी में फिर से मेला लगाए जाने का विरोध, लोगों ने जताई आपत्ति

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। विंध्यवासिनी कॉलोनी के निवासियों ने एक बार फिर से मैदान में मेला लगाए जाने की योजना का विरोध किया है। कुछ समय पहले इसी मैदान में ‘सिंगापुर थीम कार्निवाल’ के नाम से एक भव्य मेला आयोजित किया गया था, जिसमें जिले भर से भारी भीड़ उमड़ी थी।

चूंकि इस मैदान का प्रवेश द्वार कॉलोनी के रास्ते से होकर ही है, इसलिए मेले के दौरान स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।कॉलोनीवासियों का कहना है कि मेला लगने से न सिर्फ उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई, बल्कि बीमार व्यक्तियों के लिए एंबुलेंस का अंदर आना भी मुश्किल हो गया था।

Loading...

शोरगुल और अव्यवस्था के बीच रहना बेहद कष्टकारी रहा, इसके बावजूद उन्होंने मेले को शांति से संपन्न होने दिया। लेकिन इस बार दोबारा मेला लगाए जाने की खबर से स्थानीय लोगों में नाराज़गी है और उन्होंने स्पष्ट रूप से विरोध दर्ज कराया है।

स्थानीय निवासियों सूर्य प्रकाश पांडे, रजत मोदवानी, नारायण मिश्रा, आशीष पांडेय, दीपक शुक्ला, विजय कुमार, आकाश कुमार, नीरज पांडेय समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान पर मेला लगाने की अनुमति न दी जाए। उनका कहना है कि अगर प्रशासन ने उनकी बात नहीं मानी, तो वे मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page