Connect with us

दुर्घटना

लहरतारा-कैंट फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Published

on

वाराणसी। जिले के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा कैंट फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें युवक की मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, शिवदासपुर निवासी आशीष कुमार (25 वर्ष) पुत्र अक्षयवर राम अपनी बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान लहरतारा फ्लाईओवर पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही लहरतारा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को तत्काल ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोट लगने की वजह से आशीष ने दम तोड़ दिया।

आशीष समाज कल्याण विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और घर का माहौल गमगीन हो गया।

पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page