Connect with us

वायरल

रूद्रपुर एसडीएम की अनदेखी पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान से लगाई गुहार

Published

on

Loading...
Loading...

देवरिया। जनपद के रूद्रपुर तहसील क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर एक नया मोड़ सामने आया है। ग्राम गोनोरिया निवासी दिनेश कुमार पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ने आरोप लगाया है कि उनकी शिकायत पर उपजिलाधिकारी (SDM) रूद्रपुर द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई न होने से परेशान होकर उन्होंने आज माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले से अवगत कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम- पचलडी कृतपूरा में स्थित आराजी संख्या 442 की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त भूमि सरकारी श्रेणी की है, जिस पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा नियमों के विपरीत तरीके से कृषि पट्टा दर्शाकर निर्माण कराया जा रहा है, जबकि भूमि की स्थिति और स्वामित्व को लेकर स्पष्टता नहीं है।

दिनेश कुमार पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने पहले उपजिलाधिकारी रूद्रपुर को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक न तो स्थलीय निरीक्षण कराया गया और न ही किसी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई की गई। उनका आरोप है कि यदि समय रहते अवैध निर्माण पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज है और सर्वे में सम्मिलित है, तो उस पर निजी निर्माण कार्य पूरी तरह से अवैध है। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि तत्काल जांच कर निर्माण कार्य को रोका जाए और दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए।

प्रशासन से निराश होकर दिनेश कुमार पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ने आज केन्द्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्री स्तर से हस्तक्षेप होने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा और मामले में न्यायपूर्ण समाधान निकलेगा।

Advertisement

अब देखना यह होगा कि मंत्री कार्यालय से क्या निर्देश जारी होते हैं और प्रशासन इस प्रकरण में कितनी शीघ्रता से कार्रवाई करता है। स्थानीय ग्रामीणों की निगाहें भी इस मामले पर टिकी हुई हैं, ताकि विवाद का समाधान कानून के दायरे में रहकर किया जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page