वाराणसी
रूंगटा स्टील की डीलर मीट में गुणवत्ता और नई तकनीकों पर विशेष जोर, 200 से अधिक डीलर्स की सहभागिता
वाराणसी। रूंगटा स्टील एवं मूनआइस मार्केटर्स एंड कंसलटेंट की ओर से उदयपुर (चंदापुर) स्थित एक होटल में भव्य डीलर मीट का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक डीलरों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में कंपनी के संयुक्त उपाध्यक्ष एवं हेड (सेल्स एंड मार्केटिंग) अरविंद कुमार, सीनियर जनरल मैनेजर आलोक दास तथा असिस्टेंट जनरल मैनेजर गौरव पाण्डेय मौजूद रहे।
वहीं मूनआइस मार्केटर्स एंड कंसलटेंट (वाराणसी जोन के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर) की ओर से आदित्य सिंह ने डीलरों को संबोधित करते हुए कंपनी की योजनाओं और बाजार की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने रूंगटा टीएमटी बार की गुणवत्ता, मजबूती और आधुनिक निर्माण कार्यों में उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
डीलरों को उत्पाद की विशेषताओं, सुरक्षा मानकों और बदलते बाजार के अनुरूप नई तकनीकों के उपयोग के बारे में भी अवगत कराया गया। साथ ही व्यापार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए डीलर्स को नए अवसरों और विस्तार की संभावनाओं की जानकारी दी गई।इस अवसर पर अरविंद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि रूंगटा स्टील लगातार गुणवत्ता और विश्वास के आधार पर बाजार में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।
उन्होंने बताया कि निर्माण क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों को ध्यान में रखते हुए कंपनी नई तकनीकों को अपनाने पर विशेष जोर दे रही है, जिससे ग्राहकों को बेहतर और सुरक्षित उत्पाद उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजनों से डीलर्स और कंपनी के बीच समन्वय मजबूत होता है और व्यापार को नई दिशा मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में डीलर्स के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उनके सुझाव और अनुभव साझा किए गए। कंपनी के अधिकारियों ने डीलर्स को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन होते रहेंगे, ताकि बाजार की जरूरतों के अनुरूप बेहतर रणनीति तैयार की जा सके और सभी को इसका लाभ मिल सके।
