दुर्घटना
रामजानकी मार्ग पर पुल के पास खाई में गिरी कार
Loading...
Loading...
बस्ती। जिले के रामजानकी मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बारात से वापस गोरखपुर जाते समय एक अनियंत्रित कार छावनी थाना क्षेत्र के रामरेखा नदी पर बने पुल के पास खाई में पलट गई। दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए। हालांकि कार सवार सभी बाल-बाल बच गए हैं। बताया जा रहा है कि रामजानकी मार्ग पर बने सकरे पुल के चलते आये दिन सडक हादसों का मामला सामने आ रहा है।
Loading...
Continue Reading
