Connect with us

गाजीपुर

रविदास मंदिर निर्माण को लेकर साजिश ? ट्रस्टी अध्यक्ष रामा राम ने लगाया गंभीर आरोप

Published

on

गाजीपुर। जिले के जखनियां तहसील के भुडकुडा कोतवाली क्षेत्र के पदुमपुर मैगर राय गांव में रविदास मंदिर व अंबेडकर स्मारक समिति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। समिति के ट्रस्टी अध्यक्ष रामा राम ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्व झूठा प्रचार कर रहे हैं कि वह रविदास मंदिर नहीं बनाना चाहते, जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है।

रामा राम के नाम से एक बिस्वा दस धुर भूमि की रजिस्ट्री हुई है और उसी आधार पर ट्रस्ट की विधिवत स्थापना की गई है। लेकिन कुछ लोग इसी नाम से एक और ट्रस्ट बनवाने की कोशिश में थे। जैसे ही इसकी जानकारी ट्रस्ट को हुई, ट्रस्टी ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर हस्तक्षेप की मांग की। आदेश के तहत सब-रजिस्ट्रार जखनियां ने तत्काल मामला संज्ञान में लेते हुए दूसरे ट्रस्ट के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी।

इसके बाद विरोधियों ने पलटवार करते हुए उपजिलाधिकारी के समक्ष दरखास्त देकर ट्रस्टी पर फर्जी ट्रस्ट बनाने का आरोप लगाया। ट्रस्टी अध्यक्ष का कहना है कि यह आरोप पूरी तरह झूठा और भ्रामक है, जो केवल राजनीतिक द्वेष और व्यक्तिगत वर्चस्व की लड़ाई का हिस्सा है।

उन्होंने यह भी बताया कि ट्रस्ट नियमों के अनुसार ट्रस्टी को सभी अधिकार प्राप्त हैं और वे रविदास मंदिर के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य है कि यह स्थल सार्वजनिक रहे और यहां बहुजन समाज के संत-महापुरुषों की मूर्तियां स्थापित की जाएं।

Advertisement

विरोधियों पर आरोप लगाते हुए ट्रस्टी अध्यक्ष ने कहा कि वे केवल चंदे के हिसाब की मांग को लेकर नाराज हैं और इसी वजह से अनावश्यक आरोप लगा रहे हैं। यदि विरोधियों की मंशा साफ है, तो वे मंदिर निर्माण में सहयोग करें, ट्रस्ट पूरी मदद करेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page