Connect with us

गोरखपुर

रक्तदान महादान मानवता की सेवा में सराहनीय पहल : योगी धर्मेश्वर

Published

on

Loading...
Loading...

जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

गोरखपुर। ओम फिटनेस योग संस्थान सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन गोरखपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक दाउदपुर गोरखपुर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान गोरखपुर के संचालक स्वामी अर्जुनानंद, विशिष्ट अतिथि महिला समाजसेवी एडवोकेट पूजा गुप्ता का स्वागत अभिनंदन कर शंखनाद ध्वनि से की गई। इसमें समाजसेवा की भावना से ओत-प्रोत अनेक लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने जन्मदिन पर योगाचार्य योगी धर्मेश्वर ने 8वीं बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं उनके बड़े भाई डॉ जितेन्द्र प्रजापति ने 24वीं बार रक्तदान करते हुए अपनी सहभागिता निभाई। विशेष बात यह रही कि श्वेता साहनी के पूरे परिवार ने भी रक्तदान कर सेवा और समर्पण की मिसाल कायम की। शिविर में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं नारी शक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। उपस्थित सभी लोगों ने रक्तदान के महत्व को समझते हुए इसे जीवन बचाने का महादान बताया।

जिला महिला निरीक्षक प्रभारी श्वेता साहनी ने बताया कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों के जीवन को बचाता है, बल्कि यह समाज में एक सकारात्मक संदेश भी देता है। शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर 22 लोगों ने रक्तदान में सहभागिता दिखाई, जिसमें 12 लोगों आलोक गुप्ता, तरुणा चेतनानी, शोभा पांडे, आरिफ समानी, माधुरी देवी, धर्मेंद्र योगी, मनीष साहनी, तरुण साहनी, सोनू शर्मा, परी प्रजापति, कामाक्षी शुक्ला, जितेंद्र प्रजापति ने रक्तदान कर तीन-तीन जीवन बचाने का संकल्प लिया, जबकि शेष हीमोग्लोबिन कम होने और पीरियड के कारण वंचित रह गए। अंत में योगी धर्मेश्वर ने सभी से अपील की कि वे समय-समय पर रक्तदान कर समाजहित में अपना योगदान अवश्य दें।

इस दौरान गोरखपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक द्वारा केक काटने का समारोह आयोजित कर सप्रेम उपहार भेंट किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी पुष्पलता अम्मा, अरविंद यादव, प्रदीप यादव, सुनील त्रिपाठी, राजकुमार, रविंद, मिश्रा, ममता ओझा, आमोद मिश्रा, लुसी मौर्या, रंजना गौड़, मीना, ममता, अनूप यादव, ओपी मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और रक्तवीरों का हौसला बढ़ाया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page