Connect with us

गाजीपुर

महिला हैंडबॉल-बास्केटबॉल का ट्रायल कल

Published

on

Loading...
Loading...

गोराबाजार (गाजीपुर)। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से महिला हैंडबॉल और बास्केटबॉल टीम के लिए ट्रायल्स 23 जुलाई 2025 को आयोजित किए जाएंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि ट्रायल्स नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में प्रातः 10 बजे से शुरू होंगे। इन ट्रायल्स में 25 वर्ष से कम आयु की इच्छुक महिला खिलाड़ी भाग ले सकती हैं। प्रतिभागियों को अपने साथ प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और हाईस्कूल प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।

इसी क्रम में नागपंचमी के अवसर पर 28 और 29 जुलाई को गोरखपुर स्थित श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में राज्य स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए वाराणसी मंडल टीम का चयन 23 जुलाई को डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा वाराणसी में प्रातः 10 बजे से होगा। गाजीपुर के इच्छुक पहलवान ट्रायल में शामिल हो सकते हैं।

Loading...

कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश केसरी 80 किलो से ऊपर भार वर्ग के विजेता को 1 लाख 10 हजार रुपये, गदा और प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जबकि उपविजेता को 51 हजार रुपये और प्रमाण पत्र मिलेगा। उत्तर प्रदेश कुमार 66-80 किलो भार वर्ग तथा उत्तर प्रदेश अभिमन्यु 56-65 किलो भार वर्ग के विजेता को क्रमशः 51 हजार रुपये, गदा, प्रमाण पत्र तथा उपविजेता को 25 हजार रुपये और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page