Connect with us

अपराध

महिला की हत्या में वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

Published

on

सुल्तानपुर। 12 जनवरी को गोपालपुर नमाजगढ में हुई महिला के हत्या के सिलसिले में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, सिपाही धर्मेन्द्र सिंह व महिला सिपाही अर्पणा के साथ मुखबिर से सूचना मिलने के आधार पर चेकिंग के दौरान दबिश देते हुए हत्या के नामित वांछित अभियुक्त को एक आलाकत्ल चाकू के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के ऊपर विभिन्न थानों में तमाम मुकदमे पहले से ही पंजीकृत है।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय सुल्तानपुर के समक्ष पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस द्वारा शेष विधिक कार्यवाही की जा रही है। सोमेन बर्मा, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के आदेश के अनुपालन में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सुल्तानपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa