Connect with us

धर्म-कर्म

महाकुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया पवित्र स्नान

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने परिवार संग किया स्नान

प्रयागराज। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महाकुंभ पहुंचीं और संगम में स्नान किया। उन्होंने तीन डुबकियां लगाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान से पहले मां गंगा को पुष्प अर्पित किए और मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन व आरती की। इसके बाद वह लेटे हनुमान मंदिर पहुंचीं, जहां आरती करने के बाद अक्षयवट धाम जाकर दर्शन-पूजन किया। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

सुबह साढ़े 9 बजे राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। वहां से अरैल होते हुए वह बोट से संगम पहुंचीं और पवित्र स्नान किया।

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं जिन्होंने महाकुंभ में स्नान किया। इससे पहले 1954 में प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई थी।

महाकुंभ का आज 29वां दिन है और 13 जनवरी से अब तक 43.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज दोपहर 12 बजे तक ही 83 लाख लोग संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने परिवार के साथ स्नान किया और सूर्य को अर्घ्य दिया।

प्रयागराज में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुरक्षा के मद्देनजर अरैल घाट से संगम तक बोट सेवा बंद कर दी गई है। इसके अलावा, संगम रेलवे स्टेशन को 14 फरवरी तक बंद कर दिया गया है और प्रयागराज जंक्शन पर इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page