Connect with us

मऊ

मऊ की राशि श्रीवास्तव को कबड्डी में राष्ट्रीय सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ की होनहार खिलाड़ी राशि श्रीवास्तव ने एक बार फिर अपने जिले का नाम रोशन किया है। सदर ब्लॉक नरईबाध की रहने वाली राशि ने हाल ही में जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में अपनी बेहतरीन प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। इस शानदार उपलब्धि पर मऊ के कबड्डी एसोसिएशन ने उन्हें सम्मानित किया और उनके हौसले को बढ़ावा दिया।

कबड्डी एसोसिएशन के संरक्षक राजीव राय ने राशि को सम्मानित करते हुए कहा, “आपकी मेहनत और लगन ने जिले के साथ-साथ प्रदेश और देश का नाम गर्व से ऊंचा किया है।

Loading...

हम आपको हर संभव सहायता प्रदान करेंगे ताकि आप अपनी प्रतिभा को और निखार सकें।” जिला कबड्डी सचिव अवनीश कुमार राय ने भी राशि की सराहना की और कहा, “यह बच्ची पहले भी दो बार राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी है और अपने खेल कौशल से जिले का नाम रोशन कर चुकी है। उसकी सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।”राशि की इस उपलब्धि से मऊ जिले में खुशी का माहौल है।

उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। सम्मान समारोह के दौरान राशि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और प्रशिक्षकों को दिया और कहा, “मुझे खुशी है कि मेरे प्रदर्शन को सराहा जा रहा है। मेरा सपना है कि मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करूं और कबड्डी में भारत को स्वर्ण पदक दिलाऊं।”राशि श्रीवास्तव जैसे युवा खिलाड़ियों के योगदान से मऊ जिले को खेल जगत में एक नई पहचान मिल रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page