Connect with us

वाराणसी

भारतीय वैश्य चेतना महासभा महानगर द्वारा किया गया सम्मान समारोह का आयोजन

Published

on

वाराणसी। भारतीय वैश्य चेतना महासभा के महानगर अध्यक्ष अनिल जयसवाल के नेतृत्व में आज दशाश्वमेध स्थित होटल साहू में मंडल अध्यक्ष के सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महानगर अध्यक्ष अनिल जयसवाल द्वारा मंडल अध्यक्ष को सम्मानित किया गया तथा मंडल अध्यक्ष पारसनाथ जायसवाल ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शहर के समाजसेवियों को सम्मानित किया सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से शुभम सेठ गोलू, विजय यादव, आशीष सेठ बड़कू को समाज सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने तथा गरीबों एवं असहायो की मदद करने के लिए सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ, विनय जायसवाल, सरिता जायसवाल, सुजीत गुप्ता, राजकुमार जायसवाल,राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, आशीष गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa