Connect with us

गाजीपुर

बेसिक स्कूल के अध्यापक ने नेट-जेआरएफ में फहराया परचम

Published

on

Loading...
Loading...

ऑल इंडिया मेरिट में दूसरा स्थान

सादात (गाजीपुर) जयदेश। शिक्षा क्षेत्र सादात अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय रामचरनपुर में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत शैलेश यादव ने नेट-जेआरएफ परीक्षा में ऑल इंडिया मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त कर न केवल क्षेत्र सादात, बल्कि जिले और शिक्षक समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

शैलेश यादव की इस सफलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि परिश्रम, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। खास बात यह है कि वे एक बेसिक स्कूल में अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं, जहां आमतौर पर उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर लोगों की सोच सीमित मानी जाती है। उनकी इस उपलब्धि ने बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों के प्रति समाज में बनी धारणा को बदलने का काम किया है।

स्थानीय शिक्षकों और अभिभावकों का कहना है कि शैलेश यादव की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने यह संदेश दिया है कि संसाधनों की कमी के बावजूद भी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर परचम फहराया जा सकता है।

इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षक साथियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिसर में भी खुशी का माहौल रहा और सहकर्मियों ने मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

Advertisement

निस्संदेह, शैलेश यादव की यह सफलता न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत जीत है, बल्कि पूरे बेसिक शिक्षा विभाग के लिए गर्व का विषय है, जिसने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी पद या विद्यालय की सीमा में बंधी नहीं होती।

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सादात सीताराम यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, अटेवा अध्यक्ष सुनील यादव,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष श्री संजय कश्यप, सुधीर यादव (ARP),रविन्द्र प्रताप यादव (ARP), अरविंद कुशवाहा,रामअवतार यादव सहित अनेक शिक्षक साथियों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page