गाजीपुर
बालिकाओं संग महिलाओं को जागरुक कर रही गाजीपुर पुलिस

गाजीपुर (जयदेश)। मिशन शक्ति 5 के तहत जनपद के समस्त थानों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए शासन एवं यूपी पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्पलाइन नंबर (112, 1090, 181, 108, 1076, 1098) और साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया।
पुलिस मीडिया सेल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही साइबर क्राइम से बचाव के उपायों के बारे में भी बताया गया, ताकि महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सजग रहें और जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक बदलाव लाना और उन्हें कानून और अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। पुलिस विभाग का यह प्रयास महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।