Connect with us

वाराणसी

बहन-बेटियों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में लोजपा का ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

आईएस संतोष वर्मा की बर्खास्तगी की मांग

वाराणसी। बहन-बेटियों के प्रति अभद्र टिप्पणी के विरोध में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी वाराणसी को सौंपा। यह ज्ञापन पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार जायसवाल के नेतृत्व में दिया गया।

जिलाध्यक्ष संदीप कुमार जायसवाल ने कहा कि आईएस संतोष वर्मा द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी न केवल निंदनीय है, बल्कि समाज में गलत संदेश देने वाली भी है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां महिलाओं के सम्मान और गरिमा के खिलाफ हैं, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। लोजपा ने मांग की कि दोषी अधिकारी को तत्काल बर्खास्त किया जाए और उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी समाज या धर्म की बहन-बेटियों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने का साहस न कर सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान शिवराज राय, प्रवीण श्रीवास्तव, बाबा, मनीष कुमार, केशव मौर्य, अरुण सिंह, विनोद गुप्ता, परमानंद गुप्ता, अनिल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page